LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

ट्रीटमेंट प्लांट होने के बाद भी पानी के लिए तरस रही महिलाओं ने मेयर के समक्ष किया प्रदर्शन

ठंड के मौसम में भी गिरिडीह नगर निगम पेयजलापूर्ति में कर रहा कंजूसी

गिरिडीहः
ठंड के मौसम ने अहसास लोगों को एहसास कराना शुरु कर दिया है। तो दुसरी तरफ इस ठंड के मौसम में शहर में पेयजलापूर्ति का ठप रहना भी लोगों पर एक सितम बन कर टूट रहा है। क्योंकि सोमवार को पूरे नगर निगम इलाके में पेयजलापूर्ति नहीं हो पाया। लोग टकटकी भरी नजरों से स्टेंण्ड पोस्ट और अपने घर के नलों की तरफ देखते रह गए। लेकिन एक बूंद पानी लोगों को नहीं मिल पाया। तो दुसरी तरफ निगम के तीन वार्डो की महिलाएं अपने-अपने इलाके के वार्ड पार्षदों के साथ मेयर के कार्यालय पहुंच गई। महिलाओं को साथ पहुंचे वार्ड पार्षद रामचन्द्र दास, अशोक रजक, कमल सिंह और राजकुमार ने मेयर से भेंट कर बताया कि निगम के 20, 21 और वार्ड 22 में पेयजलापूर्ति करीब एक सालों से ठप है। जबकि इन तीनों वार्डो में पाईप लाईन बिछाया जा चुका है। इसके बाद भी लोगों को पानी नहीं मिल रहा। पार्षदों के साथ महिलाओं ने मेयर से यह भी कहा कि इसी इलाके में निगम का चैताडीह ट्रीटमेंट प्लांट है। लेकिन इसी इलाके के लोगों को एक सालों से पानी नहीं मिलना अफसोस वाली बात है। भेंट के दौरान मेयर सुनील पासवान ने कहा कि तीनों वार्डो में करीब-करीब पाईप लाईन बिछ चुका है। तकनीकि खराबी के कारण इन पाईप लाईनों को जोड़ा नहीं गया है। मेयर ने महिलाओं के साथ पार्षदों को एक सप्ताह का वक्त देते हुए भरोषा दिलाया कि अगले एक सप्ताह में लोगों को पानी मिलना शुरु हो जाएगा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons