LatestNewsझारखण्ड

ढिबरा, क्वार्टज, लकड़ी अवैध भंडारण स्थल पर प्रशासन ने की छापामारी

कोडरमा । उपायुक्त कोडरमा रमेश घोलप के निर्देश पर शनिवार की देर रात अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने टीम गठित कर बागीटांड स्थित भाजपा नेता राजकुमार यादव के ठिकाने पर छापामारी की। इस दौरान अधिकारियों ने अवैध रूप से जमा किए गए भारी मात्रा में ढिबरा (माइका स्क्रेप), क्वार्ट्ज पत्थर किया है। जिला खनन पदाधिकारी मिहिर सलकर ने ढिबरा भंडारण की मात्रा तैयार स्थल को सील कर दिया। वहीं स्थल से अधिकारियों ने भारी मात्रा में लकड़ी, कोल्डड्रिंक, बिस्कुट, चिप्स भी बरामद किया है। वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा लकड़ी की जांच की जा रही है। वहीं सभी खाद्य पदार्थ एक्सपायर हो चुके हैं। अधिकारियों द्वारा उक्त स्थल के वन भूमि होने की आशंका भी जताई जा रही है। वन विभाग के अधिकारी उक्त स्थल की जांच कर रहे हैं। जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी को खाद्य पदार्थ के सैंपल कलेक्शन कर जांच हेतु निर्देशित किया गया। जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि गोदाम का हेतु संचालन करने के लिए लाइसेंस प्राप्त नहीं किया गया है। साथ ही उक्त परिसर की निगरानी हेतु दंडाधिकारी एवं पुलिस बल को लगाया गया है।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

बताया जाता है कि उपायुक्त कोडरमा को बागीटांड़ से लोकाई की ओर जाने वाले रास्ते के पेट्रोल पंप के बगल से रास्ते में एक मकान में अवैध रूप से अवैध रूप से ढिबरा व क्वटेज पत्थर भंडारण कारोबार की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के बाद उपायुक्त ने अनुमंडल अधिकारी को छापामारी का निर्देश दिया था।

प्रशासन ने नहीं किया है अवैध अडडे के मालिक के नाम का खुलासा

हालांकि जिला प्रशासन के द्वारा अवैध कार्यों के इस बड़े अड्डे के मालिक के नाम का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन जानकारी के अनुसार यह परिसर कोडरमा के राजकुमार यादव के नाम पर है। राजकुमार यादव को एक बड़े राजनीतिक हस्ती की सरपरस्ती प्राप्त है। कई तरह के अवैध कार्यों में लिप्त भाजपा नेता राजकुमार यादव सांसद अन्नपूर्णा देवी के प्रतिनिधि भी रह चुके हैं। अन्नपूर्णा देवी के विधायक रहने के दौरान वे विधायक प्रतिनिधि थे। वहीं राजकुमार यादव की पत्नी कांति देवी कोडरमा नगर पंचायत की निवर्तमान अध्यक्ष है।

वरीय पदाधिकारी थे मौजूद

छापामारी के दौरान अनुमंडल पुलिस अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, जिला खनन पदाधिकारी मिहिर सलकर, जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुवीर रंजन, कार्यपालक दंडाधिकारी जयपाल सोय, प्रशिक्षु उप समाहर्ता अमित कुमार झा व वन विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons