LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

जमुआ के गांडों में डालसा ने किया कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन

श्रमिकों के बीच किया गया शर्ट, पेंट कपड़ा व श्रमिक कार्ड का वितरण

गिरिडीह। झालसा रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के अध्यक्ष और डालसा के सचिव संदीप कुमार बर्तम के मार्गदर्शन में विधिक सहायता केन्द्र चकमन्जो ने शुक्रवार को जमुआ प्रखंड गांडो में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के जिला संयुक्त सचिव योगेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में कानूनी जागरूकता सह साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। योगेश कुमार पाण्डेय ने झालसा के लक्ष्य, उद्देश्य, विभिन्न कार्यक्रम, सरकार के विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि संवैधानिक अधिकारों का संवर्द्धन जानकारी, जागरूकता, सतर्कता व कर्तव्यनिष्ठा से होता है। झालसा से संचालित योजना भुखमरी और कुपोषण से मुक्ति के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी में पोषाहार बच्चों को देने का प्रावधान है।
मंच संचालन पीएलवी सुबोध कुमार साव ने करते हुए कहा कि माननीय झालसा रांची के द्वारा संचालित प्रोजेक्ट और योजना निरोगी भवः के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत पांच लाख रुपए तक इलाज कराने का प्रावधान है। पीएलवी सहदेव साव ने शिविर में उपस्थित लोगों को चेतना प्रोजेक्ट के संबंध में जानकारी देते हुए कहा नशा करने से परिवार और आर्थिक स्थिति दयनीय हो जाती है। पीएलवी प्रवीण वर्मा ने झालसा से संचालित आत्मनिर्भता प्रोजेक्ट के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया। इस दौरान श्रमिकांे का निबंधन किया गया। विधिक सहायता केंद्र चकमन्जांे के ग्राम गांडो में झारखंड भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत निबंधित मजदूर को सर्ट पेंट कपड़ा का वितरण किया गया। मौके पर लक्ष्मण सिन्हा, महेश सिन्हा, ब्रह्मदेव यादव, विनोद कुमार सिन्हा, मोइन खान, बद्री पासवान, दिनेश साव, रुस्तम अंसारी, बंधु दास, केदार दास, अशोक वर्मा सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons