LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है जीवन बचाने के लिए जरुरत पड़ने पर लाॅकडाउन की आंशका से इंकार नहींः वित्त मंत्री

वित्त मंत्री पहुंचे गिरिडीह, कांग्रेस नेताओं ने किया मंत्री का स्वागत

गिरिडीहः
मधुपूर उपचुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर लौट रहे कांग्रेस कोटे से राज्य के वित्त मंत्री रामेशवर उरांव शनिवार को गिरिडीह पहुंचे। और शहर के सर्किट हाउस में मंत्री उरांव का जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने स्वागत किया। तो पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री उरांव ने भी स्वीकारा कि कोरोना की दुसरी लहर वाकई डराने वाली है। क्योंकि पूरे राज्य में 19 मार्च के बाद 10 हजार के करीब संक्रमित पहुंच चुके है। तो सौ के करीब मौत भी हुई है। बातचीत के क्रम में मंत्री ने लाॅकडाउन नहीं लगाएं जाने की आंशका से इंकार करते हुए कहा कि अगर जरुरत पड़ने पर और हालात को देखते हुए सरकार इस कठोर फैसले से भी पीछे नहीं हटेगी। लेकिन बतौर वित्त मंत्री उनका मानना है कि जीवन जरुरी है तो जीने के लिए जीविका भी उतना ही जरुरी है। लाॅकडाउन की घोषणा करने से नहीं होता है, बल्कि लोगों के जीवन के लिए काम कर पैसे कमाना भी महत्पूर्ण होता है। बातचीत के क्रम में मंत्री ने यह भी कहा कि यह सही है कि पूरे राज्य का हालात दिनोंदिन खराब हो रहा है। लिहाजा, पूरे हालात पर खुद सीएम के साथ मुख्य सचिव भी नजर रखे हुए है। मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान मंत्री ने कहा कि नवंबर के बाद राज्य सरकार के खजाने में फंड आया। तभी एक उम्दा बजट पेश किया गया। जिसमें 15 लाख लोगों का नाम राशन कार्ड से जोड़ने का फैसला लिया गया। तो 50 हजार तक कर्ज लिए किसानों का कर्जमाफी की घोषणा हुई। बातचीत के क्रम में मंत्री ने मधुपूर उपचुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी हफीजुल हसन के जीत का दावा भी किया। इस बीच मंत्री के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा, अशोक विश्वकर्मा, नवीन आनंद, अजय सिन्हा मंटु, उपेन्द्र सिंह, राजेश तूरी, प्रो. मुकेश साहा समेत पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons