LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

पांच सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये निगम कर्मी

  • निगम परिसर में धरना देते हुए लगाये राज्य सरकार के खिलाफ नारे

गिरिडीह। झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर पूरे राज्य में निकायकर्मी सहित नगर निगम कर्मियों 5 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चिकालिन हड़ताल पर चले गए हैं। गिरिडीह के निगम कर्मी भी मंगलवार को हड़ताल क ेपहले दिन फेडरेशन के महामंत्री अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में धरना पर बैठ गए है। इस दौरान अपनी मांगों को लेकर निगम कर्मियों ने राज्य सरकार पर जमकर बरसे।

धरना को संबोधित करते हुए महासंघ के नेता अशोक सिंह ने कहा कि कई बार सरकार से निगम कर्मियों के मांगों को लेकर वार्ता की गई लेकिन सरकार द्वारा वादाखिलाफी की गई। कहा कि कई बार लिखित समझौता होने के बाद भी निकाय कर्मियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया। कहा कि विगत कई वर्षों से नगर निगम कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन करते आ रहे हैं। इस दौरान सरकार के द्वारा कई बार कर्मचारियों की मांग को पूरा करने का आश्वासन भी दिया गया। लेकिन कर्मचारियों की मांग अभी तक अधूरी है इसलिए कर्मचारियों ने हड़ताल करने का निर्णय लिया है।

धरना में मृत्युजंय सिंह, लखन हरिजन, शंभू सिंह, श्रीकांत यादव, सुभाष शर्मा, विकाश यादव, आकाश सिंह, राजा हाड़ी, निशांत वर्मा, रोहित सिंह, मोहन वर्मा, बबलू हाड़ी, राजेश अग्रवाल, रामकुमार सिन्हा, मोहम्मद साबिर सहित कई नगर निगम कर्मी मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons