LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

डीएफओ के निर्देश पर धनवार वन प्रक्षेत्र में चला छापेमारी अभियान

अवैध रूप से संचालित आरा मील के सामानों को किया गया जप्त

गिरिडीह। गिरिडीह पश्चिमी वन प्रमंडल के डीएफओ सबा आलम के निर्देश पर सीओ सह दंडाधिकारी शशिकांत शिंकर के नेतृत्व में एक टीम गठित कर धनवार वन क्षेत्र के बोदगो पंचायत के बेको गांव में अवैध रूप से चल रहे आरा मिल में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान आरा मशीन में लगे सामग्री को जप्त किया गया। इस बाबत धनवार वनक्षेत्र पदाधिकारी सुरेश राम ने कहा की बोदगो पंचायत के बेको गाँव में अवैध आरा मशीन चलने की शिकायत मिल रही थी। गिरिडीह डीएफओ के निर्देश पर धनवार सीओ शशिकांत सिंकर के नेतृत्व में धनवार वन प्रक्षेत्र के उप वन परिसर पदाधिकारी व वन परिसर पदाधिकारी ने छापेमारी अभियान चलाकर आरा मशीन में लगे पार्टस को जेसीबी से कबाड़ कर जप्त किया गया है। ा बताया यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। अवैध आरा मशीन चलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। छापेमारी में पुलिस बल के जवान के अलावे वन रक्षी तथा वनपाल मौजुद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons