LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

डाॅ. एस. डोकानिया और बेटे नीरज डोकानिया के खिलाफ नगर थाना में मारपीट का केस दर्ज

पड़ोस के अभिषेक ने दर्ज कराया है मामला

गिरिडीह। प्रख्यात चिकित्सक सह चिरैयाघाट स्थित विश्वनाथ नर्सिंग होम के संचालक डाॅ. एस. के डोकानिया उर्फ सज्जन कुमार डोकानिया के खिलाफ गिरिडीह नगर थाना में मारपीट का केस दर्ज किया गया है। चिकित्सक डाॅ. डोकानिया के खिलाफ चिरैयाघाट निवासी कुमार अभिषेक सिंह और उनके पिता दिनेश सिंह ने मारपीट का केस दर्ज कराया है। शनिवार की देर शाम डॉक्टर पिता पुत्र के खिलाफ नगर थाना कांड संख्या 191/20 दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार डॉक्टर और उनके बेटे के खिलाफ गैरजमानती धारा के तहत केस दर्ज किया गया है। हालांकि डाॅक्टर डोकानिया समेत नर्सिंग होम के कुछ और लोगों को भी नामजद अभियुक्त बनाने की बात सामने आ रही है। लेकिन इसकी अधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है। इधर केस दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

डाॅ डोकानिया के साथ चल रहा है जमीन विवाद

चिकित्सक डाॅ. डोकानिया के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद पूरे शहर में मामला फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है। खास तौर पर चिकित्सकों के बीच। पुलिस सूत्रों की मानें तो चिकित्सक पर आरोप लगाते हुए कुमार अभिषेक और उसके पिता ने बताया कि बीते 28 सिंतबर को दोनो पिता पुत्र अभिषेक के घर घुस गए और दोनों के साथ मारपीट किया। जानकारी के अनुसार जमीन विवाद के एक मामले में चिकित्सक व उनके पुत्र नीरज डोकानिया के साथ कुमार अभिषेक और उसके पिता दिनेश के बीच विवाद चल रहा है। इससे पहले जमीन खरीद-ब्रिकी के मामले में चिकित्सक डाॅ. एस. के डोकानिया ने धोखाधड़ी का आरोप लगाकर चिरैयाघाट निवासी कुमार अभिषेक और उसके पिता दिनेश सिंह पर केस दर्ज किया था। माना जा रहा है कि चिकित्सक द्वारा किए गए केस के खिलाफ में कुमार अभिषेक ने चिकित्सक पर केस दर्ज कराया है। पुलिस भी मामले को फिलहाल यही मानकर चल रही है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons