LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

पेट्रोल व डीजल के बढ़ते कीमतों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

  • कहा सरकार मंहगाई को रोकने में विफल

गिरिडीह। भारतीय रास्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने बढ़ते पेट्रोल व डीजल के कीमतों के विरोध में शुक्रवार को गांवां पेट्रोल पंप पर प्रखंड कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष जीसान खान के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार की विफलताओं को बताया। मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के सचिव सह धनवार विधानसभा प्रभारी मरगूब आलम ने कहा कि केंद्र सरकार डीजल पेट्रोल और बढ़ती महंगाई को रोकने में विफल है और आज हालात ये है कि देश में पेट्रोल 100 के पार है और जनता बेहाल है। कहा कि आने वाले समय में जनता उनका पूरा हिसाब लेगी और भाजपा को केंद्र की गद्दी से उतार फेंकने का काम करेगी।


प्रदर्शन में जीसान खान, रणधीर चैधरी, मुकेश चैधरी, उदय कुमार, सब्दर आलम, रुस्तम आलम, उसमान अंसारी, गुड्डू खान, जन्नतुल फिरदौस आदि दर्जनों कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons