LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

देवघर जाने के क्रम में जमुआ पहुंची बड़कागांव की कांग्रेस विधायक

  • समाज के लोगों ने किया भव्य रूप से स्वगत
  • पंचायत चुनाव को लेकर सरकार गम्भीर: अम्बा प्रसाद

गिरिडीह। बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अम्बा प्रसाद ने कहा कि पंचायत चुनाव कराने के लिए राज्य सरकार गम्भीर है। रविवार को देवघर जाने के क्रम में जमुआ में स्थानीय पत्रकारों से बात करते हुए विधायक ने कहा कि महागठबंधन सरकार की अगुवाई में झारखंड तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। यह सरकार झारखंडी जनता की सभी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी। इस दौरान जमुआ स्थित साहू धर्मशाला में साहू समाज ने विधायक अम्बा प्रसाद का भव्य स्वागत किया। साहू समाज के जमुआ विधानसभा स्तरीय समिति के अध्यक्ष राजकुमार साहू ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि स्वजातीय बंधु समाज के लिए स्पष्ट रुझान रखें और आपस में भाईचारा बनाए रखे। मंच संचालन जमुआ सदर के संगठन मंत्री सुरेश साहू ने किया।

सामाजिक स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करें समाज के लोग

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अम्बा प्रसाद ने कहा कि समाज के लोग सामाजिक संगठन को मजबूती प्रदान करें। जहां उनकी जरूरत हो बताएं। शिक्षा, राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्रों में समाज के लोगों को पहल करने की जरूरत है। ताकि समाज का नाम राज्य ही नहीं देश में रोशन हो।

मौके पर साहू समाज के संगठन मंत्री सुबोध कुमार साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू देवी, सचिव राखी देवी, सचिव प्रवीण साहू, अशोक कुमार साहू, छोटू साहू, पवन साहू, सुरेश साहू, पप्पू साहू, ओमप्रकाश साहू, किशोर साहू, अजय साहू, वकील साहू, त्रिभुवन कुमार साहू, नारायण साहू, रूपनारायण साहू, प्रकाश साहू सहित जमुआ विधान सभा क्षेत्र के हीरोडीह मंडल, देवरी मंडल, नवडीहा मंडल, मिर्जागंज नगर, जमुआ सदर के साहू समाज के लोग उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons