LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

कांग्रेस नेताओं ने किया चिल्ड्रन पार्क में होली मिलन समारोह का आयोजन

  • सदर विधायक सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल, गुलाल लगाकर दी बधाई

गिरिडीह। शहर के बरमसिया स्थित स्व0 नरेंद्र सिन्हा चिल्ड्रन पार्क में रविवार को कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजय कुमार सिन्हा व ओबीसी सेल के प्रदेश महासचिव नवीन आनंद के द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पोरेश मित्रा, कृष्णा सिंह, उपेंद्र सिंह ,आनंद कुमार वर्मा, सीताराम पासवान सहित काफी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए और एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान लोगों ने विभिन्न व्यंजनों के साथ ही ठंडाई का भी जमकर लूत्फ उठाया और होली के गीतों पर जमकर झुमे।

मौके पर सदर विधायक सुदीव्य कुमार सोनू ने जहां सभी लोगों को होली की शुभकामनाए दी। वहीं कांग्रेसी नेता अजय सिन्हा व नवीन आनंद ने कहा कि होली का त्यौहार रंगों और खुशियों का त्यौहार है। कोरोना काल के बाद फिर से पुराने उमंग और उत्साह के साथ त्योहार मनाने का अवसर मिला है। उन्होंने शहर वासियों से शांति और खुशी के माहौल में होली का त्यौहार मनाने की अपील की और सभी को होली की बधाई व शुभकामनाएं दिया। कहा की रंगों और भाईचारे के इस त्योहार में सभी आपसी मतभेद और शिकवे गिले मिटाकर सद्भावपूर्ण तरीके से होली मनाएं।

समारोह में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहम्मद हसनैन, उपाध्यक्ष शशि शर्मा, महासचिव पीयूष यादव, विधानसभा अध्यक्ष रवि यादव, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अभय कुमार, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मीरा सिंह, रीता देवी के अलावे यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष राय, एनएसयू के प्रदेश सचिव आयुष सिन्हा, मोहम्मद चांद, एहसान, मोहम्मद मिनहाज, विक्की, वीरू, विकास बंटी यादव, विशाल यादव, रोहित, बिक्कु, शंकर, बृहस्पति समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons