LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

कांग्रेस नेता सतीश ने की गिरिडीह के उद्योगपतियों से मुलाकात

  • राहुल गांधी के संदेश पत्र को देकर उनके भारत जोड़ो यात्रा व विचारधारा से कराया अवगत

गिरिडीह। भारत जोड़ो यात्रा की बात, आमजन के साथ…. अभियान की शुरुआत गिरिडीह कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया ने सोमवार से शुरु किया। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केडिया ने सबसे पहले शहर के नामचीन उद्योगपति सह फेडरेशन चौंबर ऑफ कॉमर्स के प्रमंडलीय उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, चार्टेड एकांउटेड श्रवण केडिया, विकास खेतान, माईका कारोबारी राजेन्द्र बगेड़िया, डा. एसके डोकानिया, चौंबर ऑफ कॉमर्स के गिरिडीह सचिव प्रमोद कुमार समेत कई नामचीन और कारोबारियों से मुलाकात की और कांग्रेस के युवा राहुल गांधी के भारत जोड़ो का पूरा संदेश सुनाने के साथ ही राहुल गांधी द्वारा देश की जनता के नाम लिखे गए पत्र को भी समर्पित किया।

उद्योगपतियों और प्रतिष्ठित लोगों को पत्र सौंपने के साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य देश को एकजुट करने का है। जिसमें सभी वर्गाे का समावेश हो। बताया कि यह कार्यक्रम लगातार 5 सितंबर तक चलता रहेगा और सभी लोगों के बीच जाकर भारत जोड़ो यात्रा की बातें और राहुल गांधी के विचारधारा से अवगत कराया जाएगा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons