LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

पारा शिक्षक के आकस्मिक निधन पर हुआ शोक सभा का आयोजन

गिरिडीह। मध्य विद्यालय बालक तिसरी के पारा शिक्षक अजय सिन्हा के आकस्मिक निधन पर बुधवार को बीआरसी भवन में शोक सभा का आयोजन किया गया। पारा शिक्षक संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष अर्जुन यादव की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मो जमालुद्दीन ने कहा पारा शिक्षक अजय सिन्हा कर्मठ और नेक विचार के शिक्षक थे। उनके आकस्मिक निधन से सभी पारा, सरकारी शिक्षक व अधिकारी दुखी है। प्रखण्ड अध्यक्ष अर्जुन यादव ने कहा कि पारा शिक्षक संघ तिसरी के उपाध्यक्ष अजय सिंहा संघ के लिए भी लड़ाई लड़ने में हमेशा आगे रहते थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मौके पर महादेव राय, पारा शिक्षक पंकज सिन्हा, बुल्लू सिन्हा, अनिल कुमार राय, कोंग्रेस प्रसाद यादव, रीतलाल प्रसाद यादव, बिष्णु यादव, पप्पू साव समेत पारा शिक्षक उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons