LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

आम आदमी पार्टी ने लगाया ऑक्सीजन जांच अभियान कैंप

गिरिडीह। आम आदमी पार्टी के द्वारा सोमवार को बोड़ा स्थित आधार से वा केन्द्र के निकट ऑक्सीजन जांच अभियान कैंप का आयोजन किया गया। अभियान में आधार सेवा केन्द्र आने वाले लोगों के ऑक्सीजन लेवल और पल्स की जांच की गई। वहीं लोगों के बीच मास्क का वितरण भी किया गया। इस दौरान राहगीरों ने भी अपने ऑक्सीजन लेवल की जांच कराई।

चार विधानसभा क्षेत्र में शुरू हो चुका है अभियान

मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि प्रथम चरण में गिरिडीह जिले के चार विधानसभा क्षेत्र गिरिडीह, जमुआ, धनवार और डुमरी में आक्सीमीटर का वितरण किया जा चुका है। जल्द ही जिले के सभी बचे प्रखण्डों में ऑक्सीजन जांच अभियान की शुरूआत की जाएगी। इसके लिए आक्सीमित्र को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

लोगों ने की आप की सराहना

ऑक्सीजन जांच अभियान का लाभ लेने वाले सामाजिक कार्यकर्ता राजेश सिन्हा ने कहा कि कोरोना काल में लोगों के बीच जाकर आप कार्यकर्ता जिस प्रकार के कार्य कर रहे हैं यह काफी सराहनीय है। राहगीर सुरेश पासवान ने कहा कि आम आदमी पार्टी लोगों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक है। उन्होने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्याें की सराहना की। अभियान के दौरान आक्सीमित्र टीम के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी अभिषेक सिन्हा, नगर प्रभारी सृजन पाल सिंह, नगर अध्यक्ष राजीव रंजन, श्यामसुंदर साहू, मुकेश कुमार आदि शामिल थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons