गायत्री मंदिर में मनाया गया गायत्री परिवार की सह संचालिका माता भगवती देवी शर्मा का प्रयाण दिवस
- गायत्री महामंत्र जप व दीप यज्ञ का हुआ आयोजन
गिरिडीह। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा शहर के तिरंगा चौक स्थित गायत्री शक्तिपीठ शुक्रवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार की सह संचालिका माता भगवती देवी शर्मा जी का महाप्रयाण दिवस मनाया गया। इस मौके पर मनुष्य मात्र के उज्जवल भविष्य के लिए गायत्री महामंत्र का दो घंटे का अखंड जप किया गया। साथ ही दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर शक्तिपीठ प्रांगण में पांच फूल के पौधों का रोपण भी किया गया।

मौके पर गायत्री परिवार प्रमुख कामेश्वर सिंह ने कहा कि आज ही के दिन भाद्रपद पूर्णिमा वर्ष 1994 में माता भगवती देवी शर्मा ने इस काया का परित्याग किया था। उन्होंने महिलाओं को वह अधिकार दिया जिससे वह वंचित थी। इन्होंने उन्हें केवल यज्ञ में शामिल होने का अधिकार ही नहीं दिया बल्कि यज्ञ संचालन का अधिकार भी प्रदान किया। साथ ही गायत्री महामंत्र जप का अधिकार भी पूर्व में महिलाओं को नहीं था, लेकिन माता भगवती देवी शर्मा ने उन्हें यह अधिकार प्रदान किया। जिसके कारण आज करोड़ों माताएं-बहनें नित्य गायत्री महामंत्र का जाप कर रही है और अपने एवं अपने परिवार को उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रही है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कामेश्वर सिंह, पोखन महतो, अनिरुद्ध राम, प्रदीप कुमार सिंहा, प्रकाश गुप्ता, रामकुमार, जय प्रकाश राम, पूनम गुप्ता, अर्चना देवी, यशोदा देवी, मीना देवी, वीणा देवी, अनीता देवी, दुलारी देवी सहित महिला मंडल की अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।