LatestNewsकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

नाबालिगों का पोर्न वीडियो बनाकर वाॅयरल करने के आरोपी के खिलाफ गिरिडीह साबइर थाना में केस दर्ज

गिरिडीहः
नाबालिगों का अश्लील वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया के पोर्न वीडियो समूह में वायरल के खिलाफ शुक्रवार को गिरिडीह साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। आईटी और पोक्सो एक्ट के तहत साइबर थाना पुलिस केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वैसे साइबर थाना पुलिस ऐसे किसी मामले के होने की बात से इंकार की है। और कहा कि फिलहाल उनके साइबर थाना में ऐसा कोई मामला नहीं सामने नहीं आया है। लेकिन सूत्रों की मानें तो मामला केरल से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद केरल के पुलिस मुख्यालय ने झारखंड के एडीजी लाॅ आर्डर से पूरे मामले को अवगत कराया। सूत्र यह भी बता रहे है कि मामला गिरिडीह से जुड़ा हुआ है। लिहाजा, साइबर थाना पुलिस ने इस मामले में केस तक दर्ज कर जांच में जुट गई है। गिरिडीह के देवरी के घोंरजो निवासी राम प्रवेश सागर पर यह आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार राम प्रवेश सागर ही नाबालिगों का अश्लील वीडियो बनाकर उसे व्हाट्सअप समूह के एचडी पोर्न ग्रुप में वाॅयरल करता था। नाबालिगों का पोर्न वीडियो बनाकर उसे पोर्न ग्रुप में वायरल करने वाले राम प्रवेश सागर पर जब केरल के एडीजी की नजर गई। तो केरल एडीजी ने पत्राचार कर झारखंड के एडीजी को पूरे मामले से अवगत कराया। जिसके आधार पर शुक्रवार को साइबर थाना में केस दर्ज किए जाने की बात सामने आ रही है। फिलहाल ये स्पस्ट नहीं है कि आरोपी ने कहां के नाबालिगों का पोर्न वीडियो बनाकर उसे वायरल किया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons