LatestNewsकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

विदेशी पोर्न वीडियो में किया वाॅयरल गिरिडीह की महिला का अश्लील फोटो, साइबर थाना में केस दर्ज

गिरिडीहः
गिरिडीह के साइबर थाना पुलिस ने एक महिला का आॅरिजनल फोटो एडिट कर अश्लील फोटो को विदेशी पोर्न वीडियो समूह में वायरल करने के आरोप में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। विदेशी पोर्न वीडियो में महिला का अश्लील फोटो वाॅयरल करने का यह मामला चार माह पहले का है। लेकिन पीड़िता को इसकी पूरी जानकारी 15 दिनों पहले उसके गांव के एक करीबी से मिला। इसके बाद महिला ने स्पीड पोस्ट के जरिये साइबर थाना को आवेदन देकर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराई। महिला के आवेदन पर पुलिस ने आईटी एक्ट के गैर जमानतीय धाराओं के तहत थाना कांड संख्या 29/21 दर्ज कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित महिला रहने वाली तो गिरिडीह की है। लेकिन पिछले कुछ सालों से पति के साथ गुजरात में रह रही है। जिन दो आरोपियों ने अमेरिका के पनामा पोर्न वीडियो समूह में महिला के फोटो को एडिट कर अश्लील फोटो डाला है। वे दोनों आरोपी गांवा थाना क्षेत्र के फिरोज अंसारी और फरहान बताएं जा रहे है। जानकारी के अनुसार इन दोनों आरोपियों ने चार माह पहले इस पीड़िता के फोटो को अमेरिका के पोर्न वीडियो समूह में डाला था। और पोर्न वीडियो के इसी समूह को महिला के एक करीबी ने देखा। तो वो उसकी जानकारी पीड़िता को दिया। करीबी द्वारा दिए गए जानकारी के बाद पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी साइबर थाना पुलिस को दिया। इधर केस दर्ज कर पुलिस अब उन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons