LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

मालवाहक वाहन ने दूल्हे की बग्घी में मारी टक्कर, मजदूर की मौत

  • बग्धी में सो कर लौट रहा था गिरिडीह

गिरिडीह। दूल्हे की बग्घी में सो कर गिरिडीह लौट रहे 55 वर्षीय मजदूर अर्जुन राम की मौत गुरुवार की सुबह बगोदर सरिया रोड के घघरा कॉलेज के समीप सड़क हादसे में हो गई। मृतक एक बैंड पार्टी के बग्घी में सो कर घर लौट रहा था इसी दौरान एक मालवाहक वाहन ने उसके बग्घी में टक्कर मार दिया। जिससे बग्घी पलटी और मौके पर ही अर्जुन राम की मौत हो गई। वैसे घटना के बाद सरिया और बगोदर थाना की पुलिस सिर्फ इस बात लेकर परेशान रहे की घटना किस थाना क्षेत्र में हुआ है। इसके बाद दोनो थानों की पुलिस घटनास्थल पहुंची। हालांकि घटनास्थल सरिया थाना क्षेत्र में पड़ा। इस दौरान सरिया थाना पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी मिलने के बाद मृतक के बेटे शंकर राम भी दोस्तांे के साथ घटनास्थल पहुंचे थे।

जानकारी के अनुसार मृतक अर्जुन राम एक मजदूर था और गिरिडीह के पचम्बा थाना इलाके के शांति नगर का रहने वाला था। बीते बुधवार की शाम अर्जुन किसी बैंड पार्टी द्वारा बुक किए गए दूल्हे को घूमाने के लिए बग्घी लेकर गया था। दूसरे दिन गुरुवार की सुबह उसी बग्घी से वापस गिरिडीह लौट रहा था। जानकारी के अनुसार मृतक जिस बग्घी में सोया हुआ था। वो एक टाटा मैजिक सवारी गाड़ी से बंधा था और उसी टाटा मैजिक सवारी गाड़ी से बंधे हाल में लोट रहा था। इस दौरान जब बग्घी बगोदर सरिया रोड के घघरा कॉलेज के समीप पहुंचा, तो उसके बग्घी को एक बड़े मालवाहक वाहन ने टक्कर मार दिया। बग्घी पलटी तो अर्जुन सड़क पर गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि टाटा मैजिक वाहन में उसका ड्राइवर मंसूर भी मौजूद था।

Please follow and like us:
Hide Buttons