LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

गावां हटिया में महिलाओं ने पॉकेटमार को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

  • दो लड़की मिलकर पॉकेटमारी की घटना को दे रही थी अंजाम

गिरिडीह। जिले के गावां में बुधवार को लगे साप्ताहिक हाट बाजार में खरीदारी करने आई जमडार की दो महिलाओं ने एक पॉकेटमार लड़की को पकड़ा है। बताया गया की बाजार करने आई दोनों महिलाओं का पर्स मारते हुए एक लड़की को दौड़ा कर पकड़ा। इस दौरान पर्स मार कर भाग रही लड़की ने अपने साथी को पर्स पकड़ा कर भगा दी। हालांकि वो भाग नही सकी। दोनों महिलाओं ने पर्स चोर लड़की को गावां थाना में लाकर पुलिस के हवाले कर दिया है।

इधर गावां थाना प्रभारी पिंटू कुमार ने बताया कि लड़की के पास से कुछ भी बरामद नही हुआ है और महिला के तरफ से कोई आवेदन नही मिला है। जिसके बाद कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया जाएगा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons