घरेलू विवाद में जहर खा कर विवाहिता ने की अपनी इहलीला समाप्त
मई 2020 अनिल यादव के साथ हुई थी शादी
कोडरमा। जयनगर थाना अंतर्गत पांडु मंे एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान संगीता देवी (उम्र 19 वर्ष पति अनिल यादव, ग्राम पांडु जयनगर) के रूप मे हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार घरेलू विवाद से तंग आकर महिला ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली।
मृतका के परिजनों ने बताया है कि मई 2020 को उसकी शादी धूमधाम से अनिल यादव के साथ हुई थी। घरेलू विवाद को लेकर पति मारता पीटता रहता था। घटना के बाद पति अनिल यादव और ससुर फागुन यादव घर से फरार बताये जा रहे है।
Please follow and like us: