LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

बोलेरो ने पैदल चल रहे चार लोगों को मारी टक्कर, तीन रेफर

  • वाहन लेकर चालक हुआ फरार

गिरिडीह। गावां थाना क्षेत्र के सेरुआ पुल पर बुधवार की दोपहर एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने पैदल चल रहे चार लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चारों लोग बेहोश होकर सड़क पर गिर गए, जिसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से आनन-फनन में चारों घायलों को 108 के माध्यम से गावां सीएचसी लाया गया, जहां पर डॉक्टर चंद्रमोहन कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया। जबकि, एक का इलाज फिलहाल सीएचसी में किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार सेरुआ निवासी कमली देवी उम्र 47 वर्ष पति राधे मिस्त्री, इंदु देवी उम्र 27 वर्ष पति अवध मिस्त्री, पंकज मिस्त्री उम्र 23 वर्ष पिता द्वारिक मिस्त्री व द्वारिका मिस्त्री उम्र 55 वर्ष पिता बनारसी मिस्त्री पैदल सेरुआ पुल पर जा रहे थे। इसी बीच पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने सभी को अपने चपेट में लिया। इस दौरान चारों लोग घायल हो गए। वहीं चालक वाहन से टक्कर मार कर फरार हो गया। प्राथमिक उपचार के पश्चात कमली देवी, इंदु देवी व पंकज मिस्त्री को रेफर किया गया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons