LatestNewsझारखण्डपॉलिटिक्स

भाजपा के योगेश्वर बाटुल और कांग्रेस के जयमंगल सिंह ने बेरमो से भरा पर्चा

उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला

बोकारो। आगामी तीन नवंबर को होने वाले बेरमो विधानसभा उपचुनाव को लेकर बुधवार को तेनुघाट अनुमंडल कार्यालय में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर बाटुल और महागठबंधन समर्थित कांग्रेस के कुमार जयमंगल सिंह ने नामांकन पर्चा भरा। दोनों नेताओं ने निर्वाची पदाधिकारी को अपना नामांकन पत्र सौंपा। इसके बाद अब बेरमो विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला देखा जा रहा है। बता दें कि 2019 में यहां से जीते कांग्रेस के राजेंद्र सिंह का निधन होने के कारण बेरमो सीट खाली हो गया। इसके बाद उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने राजेंद्र सिंह के बेटे अनूप सिंह को जबकि भाजपा ने 2019 में पराजित योगेश्वर बाटुल को अपना प्रत्याशी बनाया है। पर्च दाखिल करने के दौरान भाजपा प्रत्याशी के साथ प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, आजसू प्रमुख सुदेश महतो समेत अन्य कई नेता मौजूद थे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी जयमंगल सिंह के साथ नामांकन के दौरान कृषि मंत्री बादल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डाॅ रामेश्वर उरांव सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

नौ महीने में कुछ भी नही हुआ विकास कार्य: बाटुल

नामांकन पर्चा दाखिल करने से पहले एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर बाटुल ने कहा कि झारखंड सरकार का नौ महीने का कार्यकाल पूरी तरह से फ्लाॅप रहा है। चुनाव से पूर्व हेमंत सरकार ने जो वादा किया था, उस पर कोई काम भी शुरू होता दिखाई नहीं दे रहा है। कहा कि पूर्व की रघुवर सरकार में जो किसानों व आम जनता के हित में जो फैसले लिये गये थे, उसे बंद कर दिया गया। जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है।

जनता को भ्रमित करने का कार्य कर रही है भाजपा: कृषि मंत्री

नामांकन के बाद कृषि मंत्री बादल ने कहा, लाकडाॅउन के दौरान झारखंड में संतोषजनक व सराहनीय कार्य हुए हैं। बेरमो में राजेन्द्र बाबू का बड़ा योगदान रहा है। अब उनके बड़े बेटे को यहां की जनता का आशीर्वाद, सहयोग और समर्थन मिल रहा है। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डाॅ रामेश्वर उरांव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, भाजपा ने जनता को भ्रमित किया है। अगर काम किया होता तो उनकी ऐसी स्थिति नहीं होती। लाकडाॅउन के दौरान झारखंड सरकार ने लोगों को मुफ्त में खाना खिलाया। हर गांव में राशन उपलब्ध करवाया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons