LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

भाजपाईयों ने मनाई पार्टी के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

  • कहा इन महापुरुषों के त्याग बलिदान और समर्पण के बदौलत ही भाजपा बनी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी

गिरिडीह। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती निवर्तमान विधायक निर्भय शाहाबादी के आवासीय कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई। मौके पर भाजपाईयों ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निवर्तमान विधायक निर्भय शाहाबादी सहित अन्य भाजपाईयों ने उनकी जिवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारी पार्टी इन महापुरुषों के त्याग बलिदान और समर्पण के बदौलत ही इस मुकाम तक पहुंची है और वर्तमान में भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, जिला महामंत्री सुभाष चंद्र सिंहा, संदीप डंगायच, संजीत सिंह पप्पू, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप वर्मा, नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, अनुप सिन्हा, विजय सिंह, अशोक सिंह, मोतीलाल उपाध्याय, रंजन सिन्हा, पवन शर्मा, गोविंद तुरी, प्रकाश दास, संजीव मंडल, अमित पासवान, दीपक स्वर्णकार, वीरेंद्र वर्मा, गोपाल विश्वकर्मा, सुरेश गुप्ता, नीलू सिन्हा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons