LatestNewsझारखण्डपॉलिटिक्सराँची

छठ पर्व के नाम पर गंदी राजनीति बंद करे भाजपा: सुप्रियो भट्टाचार्य

सरकार सभी धर्मों का सम्मान करने के लिए कटिबद्ध

रांची। छठ महापर्व को लेकर सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का विरोध किये जाने के बाद झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि छठ महापर्व को लेकर भाजपा राजनीतिक दुर्गंध फैला रही है। प्रेसवार्ता का आयोजन कर झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि सरकार का कोई भी फैसला जनता की सुरक्षा के लिए है। उन्होंने भाजपा को चेताते हुए कहा कि वह छठ महापर्व पर गंदी राजनीति बंद करे। सरकार राज्यवासियों की श्रद्धा का संपूर्ण सम्मान करती है। आस्था पर कोई आंच नहीं आने देगी। लेकिन गंदी राजनीति के आगे घुटना नहीं टेकेगी और न ही विचलित नहीं होंगे।

पर्व त्यौहार में सरकार के सभी गाइड लाइन का पालन कर रहे है लोग

सुप्रीयो भट्टाचार्य ने कहा कि होली के बाद कोरोना काल में हर धर्म के पर्व और त्योहार मनाये गये। जिसमें कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोगों ने केंद्र और राज्य सरकार के कानून और गाइड लाइन का पालन किया। पर्व त्योहार में अपनी श्रद्धा भी बनाए रखी। यही कारण रहा कि झारखंड में संक्रमण कम रहा। उन्होंने दिल्ली का भी उदाहरण दिया कि वहां आज क्या हालात पैदा हो रहे हैं। लेकिन चुनाव में मुंह की खाने के बाद भाजपा के लोग अब धार्मिक उन्माद फैलाने में जुट गए हैं।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons