LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा मनाया विश्व आदिवासी दिवस

  • वक्ताओं ने कहा जल, वन और भूमि का संरक्षण आदिवासियों की ही देन
  • आदिवासियों के उत्थान के लिए केन्द्र सरकार चला रही है कई योजनाएं: प्रशांत जायसवाल


गिरिडीह। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा सोमवार को जामतारा पंचायत भवन सभागार में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पण कर की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रशांत जायसवाल, भाजपा नेता जीवाधन महतो, कृष्णकांत शर्मा, डालोराम महतो, देवीलाल आनंद, आशीष अग्रवाल, युगल किशोर यादव, संजय अग्रवाल आदि उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता हरिराम मांझी ने किया। जबकि संचालन मोर्चा के जिला सचिव बजल हेम्ब्रम ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष प्रंशात जासवाल सहित अन्य नेताओं ने विश्व आदिवासी दिवस के महत्व एवं वर्तमान समय में विलुप्त होती जा रही आदिवासी संस्कृति व परंपरा को पुनर्जीवित करने पर अपने अपने विचार व्यक्त किया। कहा कि जल, वन और भूमि का संरक्षण आदिवासियों की ही देन है। इस दौरान उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा आदिवासी हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बाबत जानकारी दी।


कार्यक्रम में साहेबराम सोरेन, पुरन बेसरा, शिवलाल मांझी, गंगाराम हेम्ब्रम, रमेश सोरेन, राजू रविदास, बाबूलाल सोरेन, हीरालाल टुडू, नुनूलाल सोरेन, रमेश सोरेन, अशोक मुर्मू, मुकेश मुर्मू, राजेश मुर्मू, केदार महतो, दुलारचन्द महतो, बासुदेव प्रसाद, भुनेश्वर यादव, बासुदेव यादव, दशरथ विश्वकर्मा, साहेबराम, शिव कुमार सिन्हा, तुलसी साव, शांति देवी, अब्दुल हमीद सहित कई लोग उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons