भाजपा अनुसूचित जाति के प्रर्देश अध्यक्ष पहुंचे गिरिडीह, किया मोर्चा के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक
गिरिडीहः
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रर्देश अध्यक्ष अमर बाउरी गुरुवार को गिरिडीह पहुंचे। प्रर्देश अध्यक्ष इस दौरान भाजपा के गिरिडीह कार्यालय हरिचक भी गए। जहां मोर्चा के जिला महामंत्री प्रकाश दास के नेत्तृव में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, पूर्व महापौर सुनील पासवान और मोर्चा के अध्यक्ष रनबहादुर पासवान समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अमर बाउरी के साथ वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण के बाद प्रर्देश अध्यक्ष ने नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। मौके पर कार्यकर्ताओं से कहा कि केन्द्र सरकार के हर योजनाओं की जानकारी मोर्चा के कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचाएं। यही नही लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है तो मोर्चा के कार्यकर्ता उन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहयोग करें। प्रर्देश अध्यक्ष अमर बाउरी ने मौजूद कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि अनुसूचित जाति के कार्यो का वर्णन महाभारत व रामायण काल में भी है। क्योंकि आजादी के संघर्ष में अनुसूचित जाति का योगदान रहा। कार्यकर्ताओं को मोर्चा की मजबूती का टिप्स देने के साथ प्रर्देश अध्यक्ष ने एक उर्जा के साथ काम करने का आह्वान किया। बैठक में भाजपा के जिला महामंत्री सुभाष सिन्हा, अनुसूचित जाति के महामंत्री रंजय भारती, महेश राम, संजय सिंह, सुरेश मंडल, अमित पासवान, शंकर दास, उमेश हाजरा समेत कई मौजूद थे।