LatestNewsकोडरमाझारखण्ड

भाजपा 21 अगस्त को करेगी एक दिवसीय मानव श्रृंखला बनाकर हेमंत सरकार का विरोध

  • सिर्फ कोरे वादे परोस रही है झारखंड सरकार: जिलाध्यक्ष

कोडरमा। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार 21 अगस्त को सभी प्रखंड मुख्यालयों के कार्यालय के बाहर एक दिवसीय मानव श्रृंखला बनाकर हेमंत सरकार के जन विरोधी फैसले के विरोध में मानव श्रृंखला तैयार किया जायेगा। कोडरमा जिला भाजपा अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अब झारखंड की जनता सड़क पर उतरेगी। झारखंड की जनता के उपर सिर्फ कोरे वादे ही परोसे जा रहे हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सिर्फ वादे करते हैं जो हर क्षेत्र में नाकामयाब है। इनके फैसले जनविरोधी है। हेमंत सरकार के विरुद्ध हल्ला बोल कार्यक्रम अब भारतीय जनता पार्टी करेगी।


कहा कि हेमंत सरकार को जनता के हित में फैसले लेने ही होंगे। आज सभी विभागों में त्रुटियां है। उसके बावजूद भी सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है। बताया कि उपरोक्त हल्ला बोल कार्यक्रम सभी मंडलों में होना तय है और इसके लिए सभी प्रखंडों के कार्यक्रम प्रभारी बनाए गए है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons