LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

भाजपा नेत्री प्रो0 विनिता को वित्त मंत्रालय के बीमा कॉर्पोरेशन में मिला पार्ट टाइम निर्देशक का दायित्व

  • गिरिडीह के भाजपाईयों में हर्ष, सम्मानित कर दी शुभकामनाएं
  • महिला सशक्तिकरण की दिशा में भाजपा की सार्थक पहल : निर्भय शाहाबादी

गिरिडीह। भाजपा नेत्री और महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री प्रोफेसर विनिता कुमारी को भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के जनरल इंश्योरेंस का पार्ट टाइम गैर ऑफिसियल निदेशक पद पर मनोनित किया गया है। शनिवार की देर रात प्रोफेसर विनिता को वित्त मंत्रालय के जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन के निदेशक का पत्र मिला। पत्र मिलने के बाद से ही भाजपा नेत्री को सोशल मीडिया में बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के साथ-साथ निवर्तमान सदर विधायक निर्भय शाहाबादी, जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेश साहू, अधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नूकांत, महिला मोर्चा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, जिला महामंत्री संदीप डंगाईच, ज्योति शर्मा समेत कई नेताओं ने भाजपा नेत्री विनिता कुमारी को बधाई दी। वहीं रविवार को निवर्तमान विधायक के आवासीय कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन कर प्रो0 विनिता को शॉल व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर निवर्तमान विधायक निर्भय शाहाबादी, जिला प्रकाश सेठ, महिला मोर्चा की पदाधिकारियों सहित अन्य भाजपाईयों ने बधाई देते हुए कहा कि प्रो0 विनिता पार्टी के प्रति हमेशा समर्पित रही है। उन्होंने महामारी के वक्त लोगों के बीच राशन का वितरण करने के साथ ही पार्टी हीत में कई कार्य किया है। जिसे देखते हुए पार्टी ने उन्हें पद देकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्पूर्ण कार्य किया है।

वहीं महिला नेत्री प्रो0 विनिता कुमारी ने पार्टी के केन्द्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी लगातार महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रही है। कहा कि उन्हें जिस विश्वास के साथ भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के जनरल इंश्योरेंस का पार्ट टाइम गैर ऑफिसियल निदेशक पद पर मनोनित किया है उस विश्वास पर खरा उतरने का कार्य करेंगी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons