झारखंड सरकार के भ्रष्टाचारी एवं तुष्टीकरण रवैये के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर भाजपाईयों ने की बैठक
- 11 नवंबर को प्रखंड मुख्यालय तक जन निकालेगी जनाक्रोश रैली
कोडरमा। भाजपा कोडरमा मंडल की बैठक विधायक डॉ नीरा यादव के आवास में हुआ। बैठक में कोडरमा ग्रामीण मंण्डल, झुमरी तिलैया नगर मंडल एवं कोडरमा नगर मंडल के कार्यकर्ता के साथ झारखंड सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ 11 नवंबर को जनाक्रोश रैली को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कोडरमा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि कोडरमा जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी एवं कोडरमा मंडल के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिन्हा और जिला महामंत्री अनूप जोशी उपस्थित हुए।
बैठक में जिलाध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर 7 नवंबर से 13 नवंबर तक झारखंड राज्य के सभी प्रखंडों में जन आक्रोश रैली की जा रही है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं से इस रैली में हजारों की संख्या में भाग लेकर सरकार को यह बता दें कि सरकार की भ्रष्टाचारी नीति को हम चलने नहीं देंगे। जब से झारखंड में हेमंत सरकार आई है महिलाओं का उत्पीड़न नक्सलियों के द्वारा दोहन एवं भ्रष्टाचार चरम पर है। जिला महामंत्री अनूप जोशी ने कहा झारखंड सरकार जब से बनी है भ्रष्टाचार, महिलाओं का उत्पीड़न और तुष्टीकरण की नीति को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसलिए हम सभी कार्यकर्ता जन आक्रोश रैली के द्वारा जनता को जगाए और सरकार की दमनकारी नीतियों के बारे में बता कर जेपी के सिद्धांत के अनुसार आह्वान करें।
बैठक में जिला मंत्री बैजनाथ यादव, मिथिलेश सिंह ने भी संबोधन किया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला मीडिया प्रभारी चन्द्रशेखर जोशी, कमल शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेश सिन्हा, संजय शर्मा, रमेश यादव, पिंटू मजूमदार, वीरेंद्र यादव, भरत लाल पांडेय,नवीन चौधरी, गन्दौरी रजक, बलराम यादव, अविनाश चंद्रवंशी, राजेश वर्मा, निरंजन कसेरा, अंकित गुप्ता, सुधीर सेठ, काशी पंडित, सूरज कुमार रजक, सुनील मंडल, गिरधारी साहू, गणेश यादव, महेंद्र ठाकुर, भगवान दास साहू, प्रकाश पांडेय, उमेश प्रसाद, देव प्रकाश यादव, पंकज कुमार, राहुल मोदी, मुकेश सिंह, मनोज कुमार यादव, नकुल यादव, उमेश कुमार यादव, महेश यादव, रघु यादव, नेमचंद यादव, पिंटू कुमार उपस्थित थे।