रांची में पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह का सफल बनाने को लेकर भाजपाईयों ने की बैठक
- कहा भाजपा सबके विकास और सबके सम्मान की करती है चिंता
गिरिडीह। भाजपा द्वारा शनिवार को गांडेय प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को गिरिडीह विधानसभा, गांडेय विधानसभा एवं डुमरी विधानसभा की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के गिरिडीह जिला प्रभारी अमित तिवारी के अलावे जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, पूर्व जिला अध्यक्ष यदुनंदन पाठक, प्रणब वर्मा, सुरेश साव, सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप वर्मा, नगर निगम मेयर प्रकाश सेठ, नुनुलाल मरांडी, जिला महामंत्री सुभाष सिन्हा सहित तीनों विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष व महामंत्री सम्मिलित हुए। बैठक में मुख्य रूप से 18 अक्टूबर को रांची में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह को लेकर चर्चा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपाईयों ने कहा कि भाजपा सब को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और सबों के सम्मान की चिंता भी करती है। बताया कि 18 अक्टूबर को रांची में कार्यक्रम का आयोजन कर भाजपा राज्य भर में पंचायत के त्रिस्तरीय चुनाव में विजय हुए भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को सम्मानित करेंगी। कहा कि भाजपा सबको साथ लेकर सबका विकास और सब के सम्मान की चिंता करती है। यही वजह है कि राज्य भर के विजय प्रत्याशियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया है।