LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहजम्मू कश्मीरझारखण्डराँची

प्रर्देश अध्यक्ष के गिरिडीह पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने बाबूलाल मंराडी का किया स्वागत, मंराडी ने कहा चुनाव की तैयारी में जुटे

गिरिडीहः
प्रर्देश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गिरिडीह पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मंराडी का स्वागत भाजपा नेताओं ने पूरे गर्मजोशी के साथ किया। इस दौरान जमुआ के रास्ते शहर में प्रवेश करने पर प्रर्देश अध्यक्ष का स्वागत पूर्व सदर विधायक निर्भय शाहाबादी, महिला मोर्चो की नेत्री विनीता कुमारी, पार्टी अध्यक्ष महादेव दुबे, जिला महामंत्री संदीप डंगाईच, विनय सिंह, दिनेश यादव, दिलीप वर्मा, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, भाजपा नेता यदुनंदन पाठक, पूर्व मेयर सुनील पासवान, संजीत सिंह पप्पू, नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, मनोज संघई, अनिल वर्मा, नवीन सिन्हा, सुरेश मंडल समेत कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर ढोल-नगाड़े के साथ किया। पचंबा के परसाटांड में जहां काफी संख्या मंे कार्यकर्ताओं की टोली उनके स्वागत के लिए खड़ी थी। वहीं उनका काफिला जब पचंबा के रास्ते शहर में प्रवेश किया। तो बोड़ो में ही उनका स्वागत जमकर हुआ। कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से अपने चहेते नेता को प्रर्देश अध्यक्ष बनने के बाद लादते हुए उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के स्वागत से अविभूत भाजपा प्रर्देश अध्यक्ष ने कहा कि एक अनुशासित पार्टी के वो कार्यकर्ता है। आने वाला वक्त भाजपा का होगा यह तय है। गिरिडीह पहुंचे भाजपा प्रर्देश अध्यक्ष ने कहा कि 2024 के चुनाव को लेकर पार्टी के एक-एक कैडर अभी से ही जुट जाएं। हर हाल में हेमंत सरकार को सत्ता से बेदखल करना है। क्योंकि जनता की सारी उम्मीदें टूट चुकी है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons