LatestNewsगिरिडीहझारखण्डपॉलिटिक्सराज्य

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली दफा गिरिडीह पहुंचे बाबूलाल मरांडी

  • परसाटांड़, बुढ़वा आहार, अलकापुरी सहित कई स्थानों पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
  • आगामी लोकसभा चुनाव में झारखंड के सभी सीटो पर जीत तय: बाबूलाल मरांडी

गिरिडीह। भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष सह विधायक बाबूलाल मरांडी बुधवार को गिरिडीह पहुंचे। गिरिडीह आने के क्रम में कई स्थानों पर भाजपाईयों के द्वारा श्री मरांडी का भव्य रूप से स्वागत किया गया। जमुआ के रास्ते होते हुए श्री मरांडी का काफिला सदर प्रखंड के परसाटांड होते हुए शहर पहुंचा। इस क्रम में सदर प्रखंड के परसाटांड़ में मध्य भाग के प्रखंड अध्यक्ष अनिल वर्मा और अनुसूचित जाति के प्रदेश प्रवक्ता सुनील पासवान सहित कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद बुढ़वा आहर के पास प्रोफ़ेसर विनीता कुमारी, पवन कंधवे सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ श्री मरांडी का स्वागत किया गया। यहां से फिर उनका काफिला शहर के बोड़ो स्थित शिवपुरी में रुका जहां ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनय सिंह और पार्टी नेताओ के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।

इस क्रम में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने संबोधित करते हुए स्वागत सत्कार के लिए धन्यवाद देने के साथ ही पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने सभी से 2024 में पुनः भाजपा की सरकार पूरी बहुमत से आए इसका संकल्प लेने की बात दुहरायी। साथ ही झारखंड में भी भाजपा की सरकार बनें इसको लेकर सभी को अभी से ही तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।

मौके पर जमुआ विधायक केदार हाजरा, पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहबादी, कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, चुन्नूकांत, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, सेवानिवृत्त इंजीनियर विनय सिंह, अनिल वर्मा, सुनील पासवान, सुनीत सिंह, संजीत सिंह पप्पू, हरविंदर सिंह बग्गा, दीपक पंडित, सुरेश मंडल, संदीप डंगयच, मनोज संघई, संजीव सिंह, दिलीप बर्मा, प्रोफेसर विनीता कुमारी, शालिनी वैशख्यिार सहित पार्टी के कई नेता व कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons