LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

गांडेय के जयंती नदी में देर रात मिला भाजयुमो नेता का शव

  • पांच बच्चों को पिता था मृतक नरेश भोक्ता

गिरिडीह। गांडेय थाना इलाके के कुंडलोहारी और रसिकाबदार गांव के बीच जयंती नदी में बुधवार की देर रात भाजपा युवा मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य नरेश भोक्ता का शव मिलने से सनसनी फेल गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद भाजपा के नेता यदुनंदन पाठक, रितेश पाठक समेत काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गई है।

इस दौरान गांडेय पुलिस ने मृतक नरेश भोक्ता के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, लेकिन नदी किनारे से मृतक का चप्पल और कपड़ा भी पुलिस ने बरामद किया है। हालांकि भाजपा नेता नरेश भोक्ता की मौत के कारणों का पता नही चल पाया है। पुलिस को शुरुवाती जांच में मिली जानकारी के अनुसार मृतक रसिका बदार गांव का रहने वाला था और बुधवार को अपने एक साथी के घर से कुछ दूर जयंती नदी में स्नान करने गया था। कुछ देर बाद ही उसका शव जयंती नदी में मिला। जानकारी के अनुसार मृतक नरेश भोक्ता के पिता जागेश्वर भोक्ता झारखंड पुलिस में है और गुमला जिले में सिपाही के पद पोस्टेड है। नरेश अपने पिता का इकलौता बेटा था और पांच बच्चो का पिता था।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons