LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

सरिया के राजदाह धाम पहुंची भाजपा नेत्री सीता सोरेन, बेटी के साथ की भगवान शिव की पूजा

  • हेमंत सरकार के मंईया सम्मान योजना को बताया दिग्भ्रमित करने वाली योजना

गिरिडीह। सुबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी और कल्पना सोरेन की बड़ी गोतनी सह भाजपा नेत्री सीता सोरेन अपनी बेटी के साथ रविवार को सरिया स्थित भगवान शिव के धाम राजदाह धाम पहुंची। इस दौरान दोनों मां और बेटी श्रद्धा भाव से भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हुए भगवान शिव से राज्य के सुख समृद्धि की कामना की। मौके पर सरिया के भाजपा नेताओ ने पूरे गर्मजोशी के साथ भाजपा नेत्री का स्वागत किया। भाजपा नेत्री रजनी कौर स्वयं भाजपा नेत्री सीता सोरेन और उनकी बेटी को लेकर राजदाह धाम पहुंची और पूजा अर्चना की।

पूजा अर्चना के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सीता सोरेन ने हेमंत सरकार पर जमकर भड़ास निकालते हुए कहा कि हेमंत सोरेन ने अपनी महत्वकांक्षा के लिए कोल्हान के एक बड़े आदिवासी चेहरे चंपाई सोरेन को सत्ता से हटाने में एक दिन भी नहीं लगाया। जेल से निकलते ही हेमंत सोरेन ने ऐसी साजिश रची की एक झटके में चंपाई सोरेन को कुर्सी से हटा दिया। कहा की आए दिन रांची से लेकर पूरे राज्य में सिर्फ धांय धांय और ठांय ठांय की आवाज गूंजती है, राज्य में शांति और विधि व्यस्था से हेमंत सरकार को तो कोई मतलब नहीं रह गया है और अब जनता का ध्यान भटकाने के लिए मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना का सहारा लिया जा रहा है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons