Uncategorized

तिसरी में अनाज वितरण में भाजपा नेता ने डीलर की हेराफेरी पकड़ी, प्रशासन से किया कार्रवाई की मांग

तिसरीः
तिसरी मुख्यालय में कार्डधारियों को कम राशन देने के खिलाफ आजसू का धरना पांचवा दिन बीडीओ संतोष प्रजापति के आश्वासन पर समाप्त हुआ। जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह और आजसू नेता नारायण यादव ने कहा की 12 सूत्री मांग पत्र को सौंपा गया। कार्डधारियों को कम राशन देने की जांच की मांग को पूरा भरोषा दिलाया। इस दौरान पार्टी के नेताओं ने कहा अगर उनके मांगो को नहीं सुना गया। तो आजसू पार्टी उग्र आंदोलन किया जाएगा।
वही तिसरी प्रखंड के गडकुरा पंचायत अंतर्गत भूराई के शर्मा टोला में माता सेवा समिति के डीलर के द्वारा कार्डधारी को हर यूनिट पर दो किलो राशन काट कर देने पर अक्रोशित लोगो ने भाजपा सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव से शिकायत की। शिकायत मिलने पर भाजपा सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव कार्ड धारियों से मिलने शर्मा टोला पहुंचे। सभी कार्डधारियों को हर यूनिट में 5 के के जगह पर सिर्फ 3 किलो अनाज दिया जा रहा है। कलावती देवी, कुंती देवी, और बिनोद शर्मा को कुछ मिला नहीं, लेकिन राशन कार्ड में वितरण का जिक्र साफ था। भाजपा सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव ने राशन डीलर कौशल यादव से कार्डधारी भी त्रस्त है। गरीब व्यक्ति को हर यूनिट में 5 किलो अनाज देने का प्रावधान है तो डीलर सिर्फ तीन किलो देकर कार्ड में हेरफेर कर रहे है। भाजपा नेता ने प्रशासन से मांग करते हुए दोषी डीलर के खिलाफ कार्रवाई का मांग किया है। क्योंकि तिसरी प्रखंड में संवेदक और उच्च पदाधिकारी के मिलीभगत से अनाज का कालाबाजारी किया जा रहा है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons