LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

भाजपाईयों ने मनाई केन्द्रय मंत्री स्व. सिंधिया की पुण्यतिथि, दी श्रद्धांजली

गिरिडीह। शहर के शिवपुरी में सेवानिवृत्त इंजीनियर विनय कुमार सिंह के आवासीय कार्यालय में व्यक्तित्व के धनी एवं भारत सरकार के कई विभागों में केंद्रीय मंत्री रहे स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर भाजपा पिछड़ी जाति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनय कुमार सिंह सहित अन्य भाजपाईयों ने स्व. सिंधिया की तस्वीर पर पुष्प् अर्पित कर श्रद्धांजली दी।

मौके पर भाजपा नेता विनय कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने स्व. माधवराव सिंधिया की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पढ़ाई के दौरान ही उनकी रूचि सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यों में रहा करती थी। वे भारत सरकार के कई विभागों में केंद्रीय मंत्री रहते हुए देश हित में कई कार्य किए। 30 सितंबर 2001 को उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक विमान दुर्घटना में उनका आकस्मिक देहांत हो गया जो देश के लिए काफी दुर्भाग्यपूर्ण रहा।

इस दौरान सुनील पांडे, अविनाश स्वर्णकार, सुजीत पटेल, रामदुलार पांडे, शैलेंद्र कुमार सिंह, राहुल तांती, रजनीश पटेल, शंकर तांती, सुमित कुमार, राजन कुमार, मनीष मंडल, शंकर गोप, कबीराज पटेल, संतोषी श्रीवास्तव, सुमन सिन्हा सहित कई लोग उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons