पूर्व विधायक समेत भाजपाईयों ने किया शहर के विभिन्न मुहल्लों का भ्रमण
- मोदी सरकार के द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं से कराया अवगत
- कहा आठ साल में मोदी सरकार ने आम लोगों के जीवन स्तर को उठाया
- पूर्व मेयर ने भी वार्ड नंबर 29 में किया भ्रमण
गिरिडीह। भाजपा के नगर कमिटी ने सोमवार को शहर में प्रभात फेरी निकाला। भाजपा के इस प्रभात फेरी का उद्देश्य पीएम मोदी के आठ साल के सफल कार्यकाल को हर एक वर्ग को रूबरू कराना था। नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा के नेतृत्व में निकले प्रभात फेरी में पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी के साथपूर्व मेयर सुनील पासवान, जिला महामंत्री संदीप डंगेयच, प्रदेश कार्य समिति सदस्य चुन्नुकांत, दीपक शर्मा, पिंटू कंधवे, नगर मंत्री सिंकू सिन्हा, मोती लाल, हबलू गुप्ता, बीरेंद्र वर्मा, राजेश जायसवाल, नीलू सिन्हा, संजीत सिंह पप्पू, संतोष भारती, गोविंद तुरी, प्रकाश दास समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रभात फेरी में शामिल पूर्व विधायक समेत सभी भाजपाई बस पड़ाव के कई हरिजन मुहल्ला, वकालत खाना, बोडो, पचम्बा नगर, सिहोडीह समेत कई इलाकों का दौरा किया और लोगों को मोदी सरकार के आठ साल के कार्यकाल की जानकारी देते हुए कहा की आठ साल में गरीबों को पीएम आवास का लाभ दिया। वहीं जरूरतमंदों तक आयुष्मान भारत योजना के जरीए सुलभ तरीके से इलाज की व्यवस्था किया। उज्ज्वला योजना से गरीबों को चूल्हे से मुक्त कराया, कोशल योजना से ही युवाओं को जोड़ कर आत्मनिर्भर बनाया। जनधन खाते खोल कर सबसे निचले वर्ग को बैंको तक पहुंचाया। पूर्व विधायक ने कहा की गरीबों को योजना देकर उनके जीवन स्तर को उपर उठाने का प्रयास मोदी सरकार के कार्यकाल में किया गया।

इधर भाजपा नेता सह पूर्व मेयर दिनेश यादव के नेतृत्व में भाजपाईयों ने मोदी सरकार के सफलतापूर्वक 8 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी द्वारा चलाये जा रहे शहरी कमजोर वर्ग जन सम्पर्क अभियान के तहत शहर के वार्ड नंबर 29 कमजोर वर्ग में केंद्र सरकार की योजनाओं का जनता के बीच प्रचार प्रसार किया। इस दौरान उन्होंने पत्रक वितरित किये और लाभार्थियों से सम्पर्क भी किया। मौके पर जिला कोषाध्यक्ष मुकेश जालान, संतोष गुप्ता, संजीत सिंह उर्फ पप्पू सहित कई भाजपाई मौजूद थे।