LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

पारिवारिक विवाद में ससुर ने बहु पर कुल्हाड़ी से किया वार, मौत

  • घटना सरिया थाना क्षेत्र के नगर केशवारी की
  • तीन बेटियों के जन्म देने को लेकर बहु के साथ सास-ससुर का हुआ था विवाद

गिरिडीह। जिले के सरिया थाना क्षेत्र के नगर केशवारी के सिमरा टोला में ससुर ने अपनी ही बहु खिरिया देवी की हत्या कुल्हाड़ी से मार कर दी। घटना का कारण घरेलू विवाद के रूप में सामने आया है। सोमवार की सुबह हुए घटना की जानकारी मिलने के बाद सरिया थाना पुलिस ने मृतका के हत्या के आरोपी ससुर इतवारी मंडल और उसकी सास अंबिया देवी को गिरफ्तार कर लिया और मृतका खिरिया देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

ग्रामीणों के अनुसार मृतका खिरिया देवी के पति और इतवारी मंडल का बेटा मुंबई में मजदूरी करता है। लिहाजा, सास ससुर दोनांे अपनी बहु खिरिया देवी को टॉर्चर किया करते थे। सोमवार की सुबह भी दोनो सास ससुर के साथ बहु खिरिया देवी की मामूली बात पर विवाद हुई। विवाद के दौरान ससुर ने तीन बेटियों के जन्म देने पर भी बहु को ताना मारा। इसके बाद तो विवाद इतना बढ़ गया कि बहु खिरिया देवी से गुस्साये ससुर ने कुल्हाड़ी से बहु पर एक के बाद एक कई वार किया। जिससे खिरिया देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार खिरिया देवी की मौत के बाद उसके तीन बेटियों का लालण पोषण की परेशानी सामने आने की बात कही जा रही है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons