LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

पचम्बा में दो पक्षो के बीच बाइक खड़ी करने को लेकर झड़प, जमकर हुआ पथराव

  • पुलिस ने मौके पर पहुंच संभाला मोर्चा, माहोल शांत

गिरिडीह। गिरिडीह की उपनगरी पचम्बा के हटिया रोड में रविवार की देर शाम दो पक्षो में जमकर पथराव हुआ। पथराव होते ही पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहोल हो गया। धड़ाधड़ सभी दुकानें भी बंद होने लगी। किसी कुछ समझ नही आया की पथराव का कारण क्या रहा, लेकिन जब दोनो और से पथराव हुआ, तो सबसे पहले आसपास की लाइट बंद हो गई। दोनो और से हुए पथराव में कितने लोग घायल हुए, ये स्पष्ट नही हुआ है। लेकिन पुलिस सूत्रों की माने तो एक व्यक्ति के जख्मी होने की बात कही जा रही है।

जानकारी मिलने के बाद पचम्बा थाना पुलिस भी हटिया रोड पहुंची और उपद्रवियो को खदेड़ कर भगाया। इस बीच जानकारी मिलने के बाद एएसपी हारिश बिन जमा, डीएसपी संजय राणा, एसडीपीओ अनिल सिंह समेत काफी संख्या में पुलिस जवान मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया।

जानकारी के अनुसार हटिया रोड में एक जूता दुकान के सामने बाइक खड़ा किए जाने को लेकर दो पक्षो के बीच नोक झोक हो गई। इस बीच दोनों पक्षों की ओर से पथराव होने लगा। फिलहाल महोल पूरी तरह से शांत है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons