LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

तिसरी में भाजपाईयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, क्षेत्र का किया भ्रमण

  • लोगों को हर घर तिरंगा लगाने को लेकर किया प्रेरित

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान हांथो में तिरंगा लेकर बाइक से काफी संख्या में रोड मार्च करते हुए भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। मौके पर भाजपा संसद प्रतिनिधि मनोज यादव, भाजपा नेता रामचंद्र ठाकुर, चंदौरी मंडल अध्यक्ष रबिंद्र पंडित, उदय साव, सोनू हेमब्रोम, प्रेम अग्रवाल, राहुल यादव, मुकेश प्रजापति, बिकास गुप्ता सहित कई भाजपाई शामिल हुए। भाजपाइयों के द्वारा रैली निकालते हुए हर घर तिरंगा का झंडा लगाने को प्रेरित किया गया।

इस दौरान भाजपाईयों ने तिरंगा यात्रा को लेकर कहा गया कि तिरंगा देश की आन बान और शान है। कहा कि महापुरुषों के बलिदान और संघर्ष से आज़ादी मिली है। इधर तिरंगा को लेकर तिसरी पुलिस सुरक्षा को लेकर चौक चौराहे पर पुलिस के जवान तैनात थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons