LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

तिसरी में भाजपाईयों ने मनाया डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि

  • देश को खंडित होने से बचाने के लिए डॉ मुखर्जी ने दी अपनी आहूति: नुनूलाल

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के बरनवाल धर्मशाला और चंदौरी मंडल अध्यक्ष रबिंद्र पंडित के नेतृत्व में चंदौरी ठाकुर मंदिर के प्रांगण में भाजपाईयों ने डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई। जिसमे मुख्य रूप से भाजपा नेता नुनूलाल मरांडी मौजूद थे।

नुनूलाल मरांडी ने कहा कि अमर बलिदानी डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि आज पूरे देश भर में मनाया जा रहा है। आज का दिन भारत के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण दिन है। आज के दिन ही इन्होंने अपने प्राणों की आहुति देश को खंडित होने से बचाने के लिए दी थी। भाजपा के सांसद प्रतिनिधि सुनील साव ने कहा की आज इनकी आत्मा को बहुत शांति मिल रही होगी। क्योंकि कश्मीर में धारा 370 समाप्त करना उनकी भी एक सोच थी। कश्मीर में पूर्णतः भारत का नियंत्रण हो चुका है। इनके जैसा बलिदानी का भारत के हर नागरिक को गर्व होना चाहिए।

इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव, किसून यादव, संजीत राम, कोलेश्वर सिंह, कपिल यादव, विकाश कुमार, पूर्णचंद्र गुप्ता आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons