LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

आदिवासी महिला के साथ छेड़ छाड़ के आरोप में दो गिरफ्तार

  • महिला ने आरोपियों पर लगाया था जबरन घर में घूसकर छेड़छाड़ करने का आरोप

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के मंसाडीह पंचायत के उजवे गांव में एक आदिवासी महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने व छेड़छाड़ के आरोप में मंसाडीह ओपी प्रभारी बिपीन कुमार ने दो आरोपी अजय साव व कामदेव साव को गिरफ्तार कर गिरिडीह न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। बता दें कि उजवे गांव के अनिता हेम्ब्रोम ने मंसाडीह ओपी थाना में मंगलवार को आवेदन देकर उक्त दोनों आरोपी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।

बताया जाता है कि सोमवार देर रात को अजय साव व कामदेव साव जबरन घर मे घुस गया। जिससे अनिता हेम्ब्रोम व उनके बेटियां चिल्लाने लगी। आस-पास के लोग चिल्लाने की आवाज़ सुनकर अनिता हेम्ब्रोम के घर जाकर दोनो को पकड़ कर मंसाडीह पुलिस को सौप दिया। इस मामले में मंसाडीह थाना में कांड संख्या 18/22 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। दोनो आरोपी तिसरी के रहने वाला है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons