LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

भाजपाईयों ने मनाई लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती

  • भारत को एकत्रीकरण करने में सरदार पटेल का रहा अहम योगदान: निर्भय शहाबादी

गिरिडीह। स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मंगलवार को गिरिडीह सदर के निवर्तमान विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी के आवासीय कार्यालय में मनाई गई। मौके पर निवर्तमान विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी सहित अन्य भाजपाईयों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

मौके पर निवर्तमान विधायक श्री शाहाबादी ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की जिवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। उनकी दृढ़ता इस बात से ही दिखाई पड़ती है, उन्हे स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान जो भी जिम्मेदारी दी गयी उसे सफलता पूर्वक करके दिखाया। कहा कि ऐसे व्यक्ति का जन्म हज़ारों वर्षाे में एक बार होता है। महात्मा गांधी के द बारडोली के सत्याग्रह में अपने महान संगनाठमक कौशल के लिए सरदार की उपाधि महात्मा गांधी ने ही दी थी। कहा कि वे स्वतंत्र भारत के पहले उपप्रधानमंत्री और फिर देश के पहले गृहमंत्री बने। कहा कि भारत को एकत्रीकरण करने में उनके अहम योगदान के लिए ही उन्हें लौहपुरुष के रूप में जाना जाता है।

मौके पर ज़िला महामंत्री सुभाषचंद्र सिन्हा, अनूप सिन्हा, महेश राम, सिकंदर हेम्ब्रम, शरद भक्त, फलेंद्र सिंह, कन्हैया ओझा, दीपक स्वर्णकार, वीरेंद्र वर्मा, सुरेश मंडल, प्रकाश दास, अरविंद चंद्र राय, पंचम सिंह, अभय सिन्हा, पंचानंद वर्मा, सौरभ मिश्रा, किशोर साव, संतोष गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons