LatestNewsकोडरमाझारखण्डराज्य

भाजपा ने बलिदान दिवस के रूप में मनाया डॉ. मुखर्जी की पुण्यतिथि

  • डॉ. मुखर्जी के जीवनी पर डाला प्रकाश

कोडरमा। भारतीय जनता पार्टी कोडरमा जिला एवं झुमरी तिलैया नगर मंडल द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि स्थानीय सांसद कार्यालय में बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर उपाध्यक्ष इंद्रदेव मोदी ने किया तथा संचालन नगर महामंत्री नवीन चौधरी व संजय शर्मा ने संयुक्त रुप से किया।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई, 1901 को कोलकाता में आशुतोष मुखर्जी एवं जोगमाया देवी के घर में हुआ। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को दो कारणों से सदा याद किया जाता है। एक तो वह सबसे कम उम्र के चांसलर बने एवं दूसरा बंगाल को पाकिस्तान में जाने से पहले अपनी दूरदर्शिता से दो भागों में विभाजित कर दिया। जिसके कारण आज बंगाल भारत का अंग है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज उन्हीं के सिद्धांतों पर अमल कर देश में राष्ट्रवाद के लिए अग्निवीर की बहाली सेना में कर रही है जिससे भारत का हर युवक सेना की ट्रेनिंग ले सके और देश की सेवा कर सके।

जिला महामंत्री अनूप जोशी ने कहा डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी बंगाल के संभ्रांत परिवार में जन्म लिए थे। उनके पिता भी कोलकाता हाई कोर्ट के न्यायाधीश थे और साथ ही साथ कोलकाता यूनिवर्सिटी के चांसलर भी थे, इसलिए अंग्रेजों ने उन्हें सर आशुतोष मुखर्जी की उपाधि दी थी। बचपन से ही डॉक्टर साहब के अंदर हिंदुत्व एवं सनातन धर्म के प्रति बहुत निष्ठा थी। 14 वर्ष की उम्र में मैट्रिक 24 वर्ष की उम्र में डिग्री हासिल कर ली थी। और फिर लंदन बैरिस्टर की डिग्री हासिल करने के लिए चले गए। कोलकाता में वकालत करते हुए भी यह सीनेट के मेंबर बने और सबसे कम उम्र में कोलकाता यूनिवर्सिटी के चांसलर बने नेहरू जी की नीतियों से रुष्ट होकर उनके मंत्रिमंडल से त्यागपत्र देकर गुरुजी गोवलकर जी से मिलकर जनसंघ की स्थापना की और पूरे देश में प्रचार प्रसार कर प्रथम चुनाव में जनसंघ को 3 सीट जीत दिलाई। आज उनके विचारधारा पर ही भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में परचम लहरा रही।

कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, बिहार के प्रवक्ता डॉक्टर रामसागर सिंह, जिला उपाध्यक्ष देवनारायण मोदी, जिला महामंत्री राजकुमार यादव, जिला मीडिया प्रभारी चन्द्रशेखर जोशी, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामबालक चौधरी, नगर मंत्री अविनाश चंद्रवंशी रेखा भदानी, अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश दास, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रीता लोहानी, सविता देवी, निवर्तमान वार्ड पार्षद नीरज कर्ण, पिंकी जैन, गंदौरी रजक, संजय यादव, सुमित चन्द्रवंशी, पिन्टु मजुमदार, विजय राम, नवीन जैन, भोला चौधरी, पीयूष सहल, सतीश कुमार, निरंजन कसेरा, अनिरुद्ध चक्रम, ज्योति पहाड़ी, प्रदीप सिंह उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons