शहर के बड़ा चौक में हुई भारत माता की आरती का भव्य आयोजन
पुलिस विभाग के अधिकारियों सहित काफी संख्या में लोग हुए शामिल
गिरिडीह। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को गिरिडीह में महिला चौपाल की संस्थापिका शालिनी वैशखियार ने शहर के बड़ा चौक में भारत माता की आरती का भव्य कार्यक्रम किया। जिसमें गिरिडीह के कई पुलिस अधिकारियों के अलावे भाजपा नेता संदीप डंगाईच, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, संतोष गुप्ता, दिनेश खेतान, विवेक गुप्ता, वनवासी कल्याण केन्द्र के बिनोद केशरी, बजरंग दल के पवन कंधवे, रितेश पांडेय समेत काफी संख्या में लोगों का जुटान हुआ। इस दौरान एक बेटी को मां भारती का स्वरूप दिया गया था, वहीं दूसरी को झांसी की रानी के स्वरूप में मंच पर आई। इस दौरान कार्यक्रम में जुटे लोगों ने दोनों को माला पहनाकर सम्मानित किया और दिया से सजे नौ थाली से भारत माता की आरती की।

कार्यक्रम के दौरान पुलवामा में आतंकी मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए गिरिडीह के वीर जवान अजय राय की तस्वीर पर सभी ने पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजली दी।
कार्यक्रम की आयोजक शालिनी वैशखियार ने कहा कि 76वंे स्वाधीनता दिवस पर आज पूरा देश गर्व से झूम रहा है। इसलिए राष्ट्रीय स्तर पर हर घर तिरंगा अभियान को शुरू किया गया है। जिससे हर किसी में देशभक्ति की भावना पैदा हो सके। कहा कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर ही भारत माता की आरती कार्यक्रम को भव्य तरीके से आयोजित किया गया है।