गिरिडीह के राणी सती दादी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया भादो अमावस्या महोत्सव, भक्तों ने किया जलाभिषेक
गिरिडीहः
दो दिवसीय भादो अमावस्या महोत्सव की शुरुआत गुरुवार से गिरिडीह के कुटिया गली रोड स्थित राणी सती दादी के मंदिर में हुआ। राणी सती सेवा समिति के तत्वाधान और सेवा समिति के पदाधिकारी राकेश मोदी, मुकेश जालान और शेखर जालान के नेत्तृव में गुरुवार को पहले राणी सती दादी का भव्य जलाभिषेक किया गया। जिसमें समिति के पदाधिकारी मुकेश जालान और रोहित जालान सपरिवार शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भक्तों ने भक्तिभाव के साथ दादी राणी सती का जलाभिषेक किया। वहीं दोपहर में महिलाओं द्वारा दादी का मेंहदी उत्सव मनाया गया। जिसमें महिलाओं ने सामूहिक रुप से राणी सती दादी के अष्टधातु की मूर्ति में सुंदर और आर्कषक मेंहदी रचाई। पांरपरिक भजन के बीच महिलाओं ने दादी राणी सती के हाथों में मेंहदी रची। वहीं शाम के करीब भक्तों ने झंडा पूजन किया। तो देर शाम ही मंदिर में दादी राणी सती को कई भक्तों ने सवामणी और छप्पन भोग भी अर्पित किया। जबकि देर शाम से भजनों की रसवर्षा शुरु हुई। पटना से आएं कलाकारों द्वारा भक्तों को झूमाने वाले कई भजन पेश किए गए। जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ जमकर झूमी। देर रात भजनों की रसवर्षा जारी रहा। आयोजन में हजारों की संख्या में देर रात तक भक्तों की भीड़ जुटी रही। तो आयोजन को सफल बनाने में सेवा समिति के सदस्यों ने महत्पूर्ण भूमिका निभाया।