बाबुलाल मरांडी ने राज्य सरकार के खिलाफ दिया एक दिवसीय धरना
गिरिडीह। झारखण्ड सरकार की कार्यनीति के खिलाफ शुक्रवार को तिसरी प्रखण्ड अन्तर्गत लोकाई नयनपुर गांव में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चन्दौरी मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र पंडित ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री सह धनवार विधायक बाबुलाल मरांडी उपस्थित थे।
धान क्रय के बाद नहीं दे पारी कीमत
धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरण्डी ने कहा कि झारखण्ड सरकार लगातार प्रदेश के किसानो को ठगने का काम कर रही है। चुनाव के समय किसानों के दो लाख के कर्जमाफी की घोषणा भी कोरी साबित हुई है। झरखण्ड सरकार ने किसानों सेे क्रय किए धान का दाम नहीं दे पा रही है। सरकार ने किसानों को खाद बीज की समुचित व्यवस्था नही की है। सरकार के पास किसानों के लिए पर्याप्त बीज भी उपलब्ध नहीं है। राज्य सरकार सिर्फ लूट खसोट में जुटी हुई है। गरीब व असहाय लोगों के लिये सरकार के पास कोई एजेंडा नहीं है। गरीब को पेंशन, आवास नही मिल रहा है। राज्य में हेमंत सरकार व कांग्रेस को यह सब देखना चाहिये। यदि सरकार गरीबों को उनका हक नही देती है, तो भाजपा राज्य स्तर से तमाम प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन की जाएगी। उन्होने कहा कि हेमन्त सोरेन की सरकार में दफ्तरों में भी बाबू लोग बिना पैसा लिये कोई काम नही करते है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। यह स्थिति जिला से प्रखण्ड के सभी विभाग में है। जमीन सबंधी मामलों में किसान काफी परेशान है।
ये थे मौजूद
मौके पर भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश मंत्री प्रोफेसर विनीता, अल्पसंख्यक जिला कार्य समिति सदस्य मो सत्तार, बद्री साव, किसुन यादव, लाटो रविदास, गोपी रविदास, अर्जुन साव, संदीप शर्मा, सुनील शर्मा, रामचन्द्र ठाकुर, उदय साव समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजुद थे।