तिसरी-खिजुरी मुख्य मार्ग में थंबाचक के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक गंभीर
- चारपहिया वाहन के चकमा देने से दुर्घटनाग्रस्त हुए बाइक सवार
- फूटबॉल मैच देखने के लिए अपने साढू बंटू दास के साथ दुधपनिया जा रहा था अशोक
- शायद हेलमेट पहने होते तो बच सकती थी मंटू दास की जान
गिरिडीह। जिले के तिसरी-खिजुरी मुख्य मार्ग स्थित थंबाचक के पास हुई सड़क दुर्घटना में सोमवार को बाइक सवार बंटू दास 30 वर्ष की मौत हो गई। जबकि दूसरा साथी अशोक दास 32 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसआइ साधन कुमार, एएसआई आमोद सिंह, आमोद कृष्ण झा पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर घायल अशोक दास को तिसरी अस्पताल भेज दिया। वहीं शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जूट गई। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस के पहुंचने के पहले ही बाइक घटना स्थल से ले गये। पुलिस बाइक की तलाश में है।

घटना के बाबत बताया जाता है कि घायल अशोक दास खिजुरी पंचायत के धांवाटांड़ गांव के रहने वाले है। दुधपनिया गांव में आयोजित चार दिवसीय फुटबॉल मैच का अंतिम दिन था। मैच का आनंद लेने के लिये अशोक दास अपने साढू बंटू दास को चन्दौरी जाकर बाइक से लेकर दुधपनिया जा रहा था। इस बीच थंबाचक मुख्य सड़क पर डाउन में सामने से आ रही एक अज्ञात चार पहिया वाहन के द्वारा चकमा दिये जाने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर दूर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे बाइक पर सवार दोनांे व्यक्ति सड़क पर ही फेंका गया। साढू बंटू दास की सर में गंभीर चोट लगने के कारण घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
बताया जाता है कि बाइक से चल रहें दोनों व्यक्ति में से किसी ने भी हेलमेट नही पहना था। यदि हेलमेट पहने होते तो शायद बंटू दास की जान बच सकती थी। घटना में अशोक दास का दाहिने हाथ व पैर में गंभीर चोटे आई। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉ महेश्वर द्वारा प्राथमिक इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया।