LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

श्रमिकों के बीच पोषाक व कार्ड का किया गया वितरण

गिरिडीह। जमुआ प्रखण्ड के पोबी पंचायत स्थित प्रज्ञा केन्द्र परिसर में जिला विधिक सेवाये प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा निबंधित श्रमिकों के बीच श्रमिक कार्ड व शर्ट फुलपैंट का कपड़ा का वितरण किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के जिला संयुक्त सचिव सह बीसी वीएलई योगेश कुमार पाण्डेय ने संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय का विश्व दिवस एक अंतरराष्ट्रीय दिवस है, जो सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने की आवश्यकता को स्वीकार करता है। जिसमे गरीबी, वहिष्करण, लैंगिक समानता, बेरोजगारी, मानव अधिकार और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों से निपटने के प्रयास किये जाते है। देश में आज भी कई नागरिक अपनी कई मूल जरूरतों के लिए न्याय प्रक्रिया को नहीं जानते है, जिसके अभाव में कई बार उनके मानवाधिकारों का हनन होता है और उन्हें अपने अधिकारों से वंचित रहना पड़ता है।

श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के जमुआ प्रखण्ड स्तरीय श्रमिक मित्र सतीश कुमार वर्मा ने विभाग के विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों के बाबत जानकारी दी। मंच संचालन करते हुए पीएलवी सुबोध कुमार साव ने कहा कि वृद्धा की देखभाल करना व हर जरूरतमंद आवश्यकताओ की पूर्ति करना संतान व समस्त परिवार का नैतिक दायित्व है। धूम्रपान हानिकारक है इनसे परहेज करना जरूरी है।


मौके पर वार्ड सदस्य दिलीप कुमार पासवान, पिंकी देवी, श्रीकांत वर्मा, जन संगठन जन जन की आवाज के केंद्रीय उपाध्यक्ष विकास कुमार यादव, गोपालकृष्ण पाण्डेय ने भी विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर देवेंद्र वर्मा, पंकज साव, शंकर दास, युशूफ अंसारी, दिनेश साव सहित अन्य श्रमिक मौजूद थे।

Please follow and like us:
Hide Buttons