वृद्धा आश्रम के वार्डेन पर लगा आश्रम में रहने वाली वृद्धों के अकाउंट से जबरन राशि निकालने का आरोप
- अभाविप के कार्यकर्ताओं ने धरना देते हुए की वार्डेन का बर्खास्त करने की मांग
गिरिडीह। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को स्नेहदीप वृद्धा आश्रम में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अभाविप के कार्यकर्ताओ ने वृद्धा आश्रम की वार्डेन आरती सिंह को बर्खास्त करने की मांग की और नारे लगाए।
इस बाबत भुक्तभोगी महिला ने बताया कि जबरन बैंक ले जाकर पैसे की निकासी अंगूठा लगवा कर वार्डन द्वारा किया गया। पैसा मांगने पर घर जाकर देने की बात कही। जिसके बाद वार्डन द्वारा पैसा नहीं दिया गया। वहीं बुजुर्ग पुरुष ने बताया कि सुद के नाम पर दो तीन बार वार्डन द्वारा अकाउंट से पैसा निकाल कर लिया गया।
इधर अभाविप कार्यकर्ताओ ंने स्नेहदीप वृद्धा आश्रम की वार्डन पर एक वृद्ध महिला और पुरुष के अकाउंट से जबरदस्ती अंगूठा लगवा कर राशि की निकासी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वार्डन आरती सिंह को तुरंत बर्खास्त किया जाये। अन्यथा अभाविप आंदोलन को बाध्य होंगे।
धरना में नगर मंत्री अक्षय कुमार, नगर सह मंत्री उज्ज्वल तिवारी, पूर्व नगर मंत्री आकाश श्रीवास्तव, अभिनवजीत, बासुदेव केवट, बब्लू यादव, आशीष चंद्रवंशी, बजरंगी यादव, रोहित बरनवाल, पवन शर्मा, कृष्णा कुमार, शिवम गुप्ता, सौरभ कुमार मौजूद थे।