LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

उदयपुर की घटना के विरोध में गिरिडीह में हिंदु संगठनों ने किया इस्लामिक जिहादियों का पुतला दहन

गिरिडीहः
उदयपुर के टेलर कन्हैया साहु की निर्मम और कू्रूरता के साथ हुए हत्या का आक्रोश गुरुवार को गिरिडीह में भी देखने को मिला। मूषलाधार बारिश के बाद हिंदु संगठन विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ कई भाजपा नेता सड़कों पर उतरे। झंडा मैदान से इस दौरान दोनों संगठनों के कार्यकर्ता इस्लामिक जेहादी का पुतले के साथ राजस्थान के सीएम अशोक गहलौत का पुतला और गौस मोहम्मद और रियाज का फोटो लगा बैनर लिए निकले। हिंदु संठनों के कार्यकर्ताओं का हुजूम देखते हुए पुलिस विभाग ने सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था कर रखा था। झंडा मैदान से निकल कर संगठन का विरोध प्रदर्शन शहर के कई इलाकों का भ्रमण किया। मौके पर एक-एक कार्यकर्ता इस्लामिक जिहादियों के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे। और हाथों में भगवा झंडा लिए उदयपुर की घटना का भड़ास निकाला। उदयपुर की घटना को लेकर हिंदु संगठनांे के कार्यकर्ताओं का आक्रोश इस कदर भड़का हुआ था कि कार्यकर्ताओं की भीड़ दोनों इस्लामिक जिहादियों के फोटो लगे बैनर को पांव तले कुचलते दिखे।

और दोनों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया। शहर भ्रमण के बाद हिंदु संगठनों का विरोध प्रदर्शन टावर चाौक पहुंचा। जहां कार्यकर्ताओं ने दोनों के फोटो पर जूते-चप्पलों की बरसात भी जमकर किया। और राजस्थान सरकार से दोनों को फांसी की सजा देने का मांग किया। इस दौरान विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन में विहिप नेता सुरेश रजक, रीतेश पांडेय, कुंदन केसरी, भाजपा नेता चुन्नूकांत, मनोज संघई समेत श्याम राणा, रवीन्द्र स्वर्णकार समेत काफी संख्या में दोनों संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons